Trending

Jaunpur News: श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Naya Savera Network


रामनगर, जौनपुर। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर, विधमौवां में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में शनिवार को समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रीती उपाध्याय द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हाईस्कूल वर्ग में समीक्षा सिंह ने प्रथम, उजाला दूबे ने द्वितीय तथा आयुषी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट में साहिल यादव प्रथम, पायल तिवारी द्वितीय और संदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सभी मेधावी छात्रों ने विद्यालय के साथ-साथ जनपद का भी नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश दुबे ने किया। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य की सराहना की। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे ने विद्यार्थियों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!