Trending

Jaunpur News : ​नवारम्भ उत्सव: रैली निकालकर शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश

टीम संचार सेतु
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छितौना में गुरुवार को 'नवारम्भ उत्सव' बाल वाटिका एवं स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गयी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें और हर बच्चा स्कूल जाय जैसे नारों लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। विदित हो कि अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा घर-घर सम्पर्क कर नामांकन बढ़ाने पर जोर देने के साथ ही विद्यालय से बाहर रह गये (ड्रॉप आउट) बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर सहायक अध्यापक अंकिता गिरी, ममता देवी, अमित सिंह, शिक्षामित्र मनोज कुमार, फूलवंती देवी सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!