Jaunpur News : ​राष्ट्र की प्रगति और गरीबी उन्मूलन का सबसे सशक्त साधन है शिक्षा: सुरेश त्रिपाठी

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज, खुदौली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति और गरीबी उन्मूलन का सबसे सशक्त साधन शिक्षा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खैरात बांटने की नीति से न तो आत्मनिर्भरता आती है और न ही गरीबी का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही अपने लिए रोजगार के अवसर सृजित कर सकता है और देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ा सकता है। वर्तमान परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान सरकारी संस्थाओं से हटता जा रहा है, जिससे शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे पूर्व वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अनिल कुमार उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला मंत्री रमाशंकर पाठक, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अनुज मिश्र, प्राचार्य विनय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, एनसीसी अधिकारी विनोद मिश्रा, रेखा यादव, अनुराग यादव, अखिलेश मिश्र सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post