Jaunpur News : ​बीज अनुदान पर उपलब्ध कराये जायेंगे: कृषि अधिकारी

जौनपुर। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीफ 2026 में उर्द 255, मूंग 50, अरहर 1275, तिल 900, ज्वार 210, बाजरा 1050, कोदो 525, सांवा 525 एवम् मड़ुवा/रागी 525 पैकेट बीज मिनीकिट निःशुल्क दिये जायेंगे। इसके अलावा सामान्य वितरण योजना के तहत धान, उर्द, मूंग, अरहर, तिल, ढैंचा का बीज अनुदान पर उपलब्ध कराये जायेंगे। बीजों का वितरण पीओएस मशीन से किया जायेगा जिससे पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही संकर बीजों यथा-धान, मक्का, ज्वार, बाजरा भी राजकीय कृषि बीज भण्डारों से अनुदान पर प्राप्त होंगे।
खरीफ 2026 में कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं में समस्त बीज आनलाईन बुकिंग कराते हुए ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराया जायेगा। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत सामान्य बीज वितरण एवं मिनी किट बीज वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त बीज (प्रमाणित/संकर) की बुकिंग विभाग के पोर्टल पर 22 अप्रैल से प्रारम्भ कर दिया गया है जिसकी कट-आॅफ तिथि 10 मई निर्धारित है। जहाँ किसान अपनी आवश्यकतानुसार बीज की बुकिंग कर सकते हैं, बीज वितरण हेतु कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील है कि वे समय से पंजीकरण कर उक्त का अधिकतम लाभ उठायें जिससे खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post