Jaunpur News : ​खेत में पेड़ काटने गये युवक पर हमला, पति-पत्नी पर मुकदमा दर्ज

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में खेत में पेड़ काटने गए एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी लालकेश पुत्र स्व. खेदूराम ने आरोप लगाया कि वह अपने खेत में लगे सफेदा के पेड़ को काटने जा रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे रामकेश और उसकी पत्नी बन्दना ने उस पर चारपाई के पावे से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के अनुसार उसे इस हमले में काफी चोटें आई हैं और इससे पहले भी आरोपित उस पर हमला कर चुके हैं जिससे उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post