जौनपुर। होमियोपैथिक डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में होमियोपैथिक के जनक डा० सैमुअल हैनिमैन का 271वां जन्म दिवस सिपाह में स्थित एक होटल में भव्य रूप से मनाया गया। मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया जहां होमियोपैथिक के तमाम कम्पनियों ने अपना स्टाल लगाकर अनेक प्रकार की नई दवाओं के बारे में जानकारी दिया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डा० विरेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व सदस्य केन्द्रिय होमियोपैथिक परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने होमियोपैथिक दवाओं की विशेषताओं से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा० अशोक अस्थाना पूर्व जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी सुल्तानपुर, एसोसिएशन के अध्यक्ष डा० रवि प्रकाश श्रीवास्तव, महासचिव डा० मनीष गुप्ता आदि अतिथियों का स्वागत करते हुये आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष डा० सुमित सिंह, अंजनी कुमार, धीरज मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, विवेक कुमार, विनोद प्रकाश, डा० शशि प्रकाश श्रीवास्तव, गणेश विश्वकर्मा, उमंग श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, शुभम मिश्रा, डा० प्रमोद मौर्या, फकरे आलम, आरिफ अन्सारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Jaunpur News : होमियोपैथिक डीलर्स एसोसिएशन ने किया 271वां जन्मदिवस कार्यक्रम
byTechnical Team
-
0

إرسال تعليق