Jaunpur : खेतासराय पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही: 5 वारण्टी पकड़े गये

खेतासराय, जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने विभिन्न न्यायालयों से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कुल 5 वारंटियों (4 पुरुष व 1 महिला) को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुपम सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में की गई।

Uploaded Image

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم