Jaunpur : ​अजोशी महावीर धाम पर आयोजित हुआ सामूहिक कन्या विवाह में 4 जोड़ों का हुआ विवाह

सौरभ सिंह @ सिकरारा, जौनपुर। हनुमान जन्मोत्सव के दिन गुरुवार को अजोशी महावीर धाम पर दर्शन पूजन करने हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धाम पर ही आयोजित सामूहिक कन्या विवाह में 3 जोड़ों का विवाह हुआ। धाम के पुजारियों के साथ स्वजनों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम आयोजक दयाशंकर यादव व प्रमुख पुजारी अखिलेश मिश्र के निर्देशन में धाम के प्रधान पुजारी अरविंद मिश्र, आकाश मिश्र, शुभम मिश्र, हर्ष मिश्र, विजय मिश्र, फौजदार शुक्ल व महेश मानव के साथ अन्य पुजारियों ने सुबह ही धाम में विवाह के लिए बने 3 मंडपों में सुबह नौ बजे तक तैयारियां पूरी कर दी।
छतापुर गांव निवासी लालजी की पुत्री अमीषा ने मछलीशहर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अखिलेश कुमार, बेलगहन गांव निवासी राय साहब की पुत्री शिवानी ने रामनगर क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अरुण कुमार तो रुकूनपुर गांव निवासी जमुना यादव की पुत्री निकिता ने खुटहन क्षेत्र के कपसिया गांव निवासी विवेक यादव के साथ अग्नि के साथ फेरे लेने के बाद हाथ पकड़कर एक—दूजे के हुये। प्रसिद्ध गायक रोहित रुद्र व पारुल नंदा ने मांगलिक गीत सुनाकर सभी को भाव—विभोर कर दिया।
पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, करंजाकला के ब्लाक प्रमुख सुनील यादव सहित स्वजनों ने भी वर वधू को आशिर्वाद दिया। मड़ियाहूं क्षेत्र की समाजसेविका कुसुम सिंह द्वारा प्रसाद व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ध्रुवराज यादव, अनिल यादव, संजय माली, शरद सिंह, महेश दूबे, ऋषभ पाठक, रत्नाकर दूबे, मनोज तिवारी, सुनील मिश्र, चंद्रभूषण यादव, कवि नारायण यादव, लल्ला उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post