जौनपुर : ​​​विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, वन हेल्थ दृष्टिकोण पर दिया गया जोर

सिंगरामऊ, जौनपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के प्रांगण में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ “वन हेल्थ” दृष्टिकोण को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।
संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी और वर्ष 1950 से प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट हो, विज्ञान के साथ खड़े रहें” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वन हेल्थ” एक समन्वित दृष्टिकोण है जिसमें मनुष्य, पशु, पौधे और पर्यावरण सभी के स्वास्थ्य को एक साथ जोड़कर देखा जाता है। एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए विज्ञान का सही उपयोग और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है।
इसी क्रम में डा. मुन्ना पांडेय ने कहा कि केवल दवाइयों और अस्पतालों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना भी जरूरी है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों पर भी विस्तार से चर्चा किया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां, पुरुष और संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Uploaded Image

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم