Trending

Azamgarh: आजमगढ़ साइबर सेल की बड़ी सफलता: 4 लाख रुपये की ठगी गई रकम वापस

Technical Team

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते से निकली पूरी ₹4,00,000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को केहर सिंह यादव (निवासी दुबकी, थाना फूलपुर, आजमगढ़) के बैंक खाते से बिना जानकारी के अनधिकृत लेनदेन शुरू हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने बैंक से संपर्क किया, जहां से उन्हें साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों, भुगतान गेटवे और अन्य संस्थाओं से तत्काल समन्वय स्थापित किया। तकनीकी और विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए ठगी गई रकम को होल्ड कराया गया और अंततः पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

इस सराहनीय कार्यवाही में उ0नि0 रवि कुमार गौतम, हे0का0 ओमप्रकाश जयसवाल, का0 राहुल सिंह, का0 सत्येन्द्र यादव और का0 श्यामकुमार साहनी की अहम भूमिका रही।

पीड़ित ने पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया है।

साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां:

OTP, CVV, ATM/UPI PIN किसी से साझा न करें

अनजान लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचें

AnyDesk, TeamViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप अनजान लोगों के कहने पर इंस्टॉल न करें

सोशल मीडिया पर लोन, निवेश या जॉब ऑफर के झांसे में न आएं

बैंक/पुलिस बनकर कॉल करने वालों की पहले पुष्टि करें

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!