Trending

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 1 मई को | Sanchar Setu

Technical Team

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के से सटे शोभावती देवी इंटर कॉलेज रघुनाथनगर घाटमपुर भेलारा में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में “सम्मान समारोह-2026” का आयोजन 1 मई दिन शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे से आर.के. महाविद्यालय घाटमपुर भेलारा में किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस समारोह का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।
समारोह के मुख्य अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम उपस्थित रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि सहायक विकास अधिकारी गणेशराम शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. जे.पी. दूबे (प्रबंधक), डॉ. सुभाष चन्द्र यादव (प्राचार्य आर.के.पी.जी. कॉलेज) एवं अलख निरंजन पाण्डेय (प्रधानाचार्य) की प्रमुख भूमिका रहेगी। विद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!