Jaunpur : ​बेटियां हर क्षेत्र में लहरा रहीं कामयाबी की परचम, खेल सामग्री पाकर खिले चेहरे

बृजेश यादव @ खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित ग्राम विकास इण्टर कालेज में शनिवार को भव्य कार्यक्रम हुआ जहां बेटियों के प्रति सम्मान और उनके कौशल को निखारने का संकल्प दिखा। भारतीय रेल वित्त निगम (IRFC) के सौजन्य से विद्यालय की 100 मेधावी छात्राओं को खेल सामग्री किट वितरित की गई। इस अवसर पर रामकुमार यादव, राम शिरोमणि वर्मा, डॉ. सुनीलकांत तिवारी, अनिल यादव सहित शिक्षक, गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतिभा को मिला प्रोत्साहन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेल भूमि विकास प्राधिकरण के प्रबंधक ओम प्रकाश यादव (IRS) ने छात्राओं को ट्रैक सूट, जूते और मोजे सहित अन्य जरूरी खेल उपकरण सौंपे। किट पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से दमक उठे।

सफलता के लिये अनुशासन जरूरी
मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा, "आज का समय बेटियों के लिए असीम अवसरों का है। शिक्षा से लेकर खेल और विज्ञान से लेकर प्रशासन तक, बेटियां हर जगह देश का मान बढ़ा रही हैं।" खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शारीरिक मजबूती, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है। यदि कड़ी मेहनत और लगन से लक्ष्य साधा जाय तो सफलता निश्चित है।

इन्होंने भी रखे विचार
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमेश यादव एवं संचालन ईश्वरदेव यादव ने किया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post