Jaunpur : ​छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा से जोड़ेगा स्मार्ट क्लास: प्रबन्धक

डा. संजय यादव ‍@ बदलापुर, जौनपुर। शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में शनिवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन समारोह हुआ। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रबन्धक श्याम सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह, प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह, प्रमोद शुक्ल, नरेन्द्र यादव, अशोक सिंह एडवोकेट, प्रो. धीरेन्द्र पटेल आदि मौजूद थे।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक ने कहा कि शिक्षण संस्थान में स्मार्ट क्लास की माहती जरूरत थी। उस जरूरत को प्रबंध सीमित ने पूरा कर कक्षा में इंटरनेट, प्रोजेक्टर बोर्ड हाई स्पीड इंटरनेट और डिजिटल सामग्री की उपलब्धता छात्र-छात्राओं के हित में सुनिश्चित किया है। शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन इसलिए किया गया है कि एलईडी इंटरनेट प्रोजेक्टर और डिजिटल कंटेंट के जरिए पढ़ाई रोचक और सुलभ बनाई जा सके।
प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कॉलेज को वाई-फाई और स्मार्ट उपकरणों से लैस करने का एक लक्ष्य रखा गया है।  इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को भी उच्च गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके। आधुनिक तकनीक के माध्यम से कक्षाओं में इंटरैक्टिव बोर्ड, हाई-स्पीड इंटरनेट, और डिजिटल सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
समारोह की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह तथा संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. धीरेंद्र पटेल ने किया। आगन्तुको के प्रति आभार प्रबंधक श्याम सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक सिंह एडवोकेट, डॉ पवन सिंह, राजुल सिंह, राघवेंद्र सिंह, ऋतुपर्ण सिंह, प्रमोद शुक्ला, डॉ. करमचंद यादव, डॉ बृजेश मिश्रा, डॉ. आप दुबे, डॉ. तिलक सिंह यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post