Jaunpur : जंगली जानवर से बचने में खम्भे से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शीतलगंज मार्ग पर पांडेयपुर गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जंगली जानवर से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां हालत नाजुक होने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान महेंद्र गौड़ (41 वर्ष) निवासी डीहजहनिया, बक्शा के रूप में हुई है। बताया गया कि महेंद्र गौड़ हसनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और उसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم