Jaunpur : पत्नी—पुत्र गायब, परेशान पति पहुंचा एसपी दरबार

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सहिजाद नगर परियावां निवासी राहुल निषाद पुत्र दिलीप निषाद ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगायी है। शिकायतकर्ता के अनुसार बीते 26 फरवरी को उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का काल आया जो बहला—फुसलाकर पत्नी को भगा ले गया। पत्नी के साथ मेरा पुत्र रितिक भी है। मुझे आशंका है कि कहीं उक्त अज्ञात व्यक्ति पत्नी व पुत्र के साथ कोई अप्रिय वारदात न कर दे? इतना ही नहीं, जिस नम्बर से मेरी पत्नी के मोबाइल पर फोन आया था, उस पर सम्पर्क करने पर वह व्यक्ति मेरी पत्नी व बच्चे के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बहुत खोजबीन करने के बाद भी पत्नी व पुत्र का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है जिसको मेरे अलावा मेरा पूरा भयभीत है। इसकी जानकारी लाइन बाजार पुलिस को दी गयी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाहीं नहीं हुई। हताश व निराश होकर आज पुलिस अधीक्षक के दरबार में पहुंचकर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगायी है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم