Jaunpur : ​कायस्थ समाज का होली मिलन समारोह स्थगित

जौनपुर। जनपद के विभिन्न कायस्थ संगठनों ने संयुक्त रूप से 15 मार्च को प्रस्तावित सामूहिक होली मिलन समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला हाल के महीनों में समाज के कई युवाओं, पदाधिकारियों और परिवारों में हुये आकस्मिक निधन के चलते लिया गया है जिससे पूरे कायस्थ समाज में शोक की लहर व्याप्त है। यह निर्णय श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के संयोजक सरस चंद श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा सहित अन्य संगठनों की सहमति से लिया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post