Jaunpur : ​समाचार पत्र वितरक को पितृशोक

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी समाचार पत्र विक्रेता संजय तिवारी के पिता हौसिला प्रसाद तिवारी (85) का रविवार रात निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किलकिछा घाट पर किया गया जहां परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त किया। समाचार पत्र के अभिकर्ता दीपक जायसवाल की अध्यक्षता में शोकसभा की गयी जहां अनूप जायसवाल, मिथिलेश यादव, सोनू यादव, राममिलन पाण्डेय, शेषनाग जायसवाल, सुन्दर, श्रीमन नारायण मिश्रा, राज बहादुर यादव सहित अन्य समाचार पत्र वितरकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये श्रद्धांजलि अर्पित किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post