जौनपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर मड़ियाहूं तहसील के बड़ेरी ग्रामसभा निवासी धीरेन्द्र सिंह सहायक लिपिक सेन्ट एन्थोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज प्रयागराज की बड़ी सुपुत्री रिचा सिंह ने प्रथम प्रयास में पीसीएस परीक्षा 2024 में नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया।
परिजनों के अनुसार रिचा की प्रारंभिक शिक्षा बड़ेरी में ही हुई जिसके पश्चात हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज तथा बीएससी की परीक्षा पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर व पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी से पूर्ण करने के उपरांत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गई। अपने कड़ी मेहनत व लगन के बल पर बिना किसी कोचिंग संस्थान के सहयोग से छोटे भाई शिवम सिंह (जेआरएफ अर्थशास्त्र) व मामा अवनीश सिंह (सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी मुफ्तीगंज) के मार्गदर्शन तथा माता—पिता के आशिर्वाद व सहयोग से प्रथम प्रयास में ही पीसीएस परीक्षा 2024 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर क्षेत्र एवं ज़िले का नाम रोशन किया।Jaunpur : रिचा ने परिवार, गांव सहित जनपद का नाम किया रोशन
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق