Jaunpur : ​अलविदा जुमे का विशेष महत्व होता है: मौलाना

जौनपुर। रमज़ान के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे का दिन मुस्लिम समाज के लिये विशेष महत्व रखता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में इकट्ठा होकर जुमे की विशेष नमाज़ अदा करते हैं और मुल्क व दुनिया में अमन-ओ-सुकून के लिए दुआ करते हैं। ज़िले के करंजा खुर्द में स्थित जामा मस्जिद में भी बड़ी तादाद में लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज़ अदा किया। नमाज़ इमाम ए जुमा मौलाना सलमान ने अदा कराई। नमाज़ से पहले ख़ुत्बा देते हुए मौलाना सलमान ने कहा कि रमज़ान का महीना रहमत, बरकत और मग़फ़िरत का महीना है। इस मुबारक महीने में हमें ज़्यादा से ज़्यादा इबादत करनी चाहिए। ग़रीबों और ज़रूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। आपसी भाईचारा और मोहब्बत को बढ़ावा देना चाहिए। अल्लाह हम सबकी इबादतों को क़बूल फरमाए और हम सभी को नेक रास्ते पर चलने की तौफ़ीक़ अता करे। नमाज़ के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ भी की। मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदार और नमाज़ी मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post