Trending

Jaunpur : ​ ​सामाजिक/स्वयंसेवी संस्थाओं से निवेदन प्रस्ताव आमंत्रित

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय विभाग भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) की उपयोजना 'वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्य योजना' (SAPSrC) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर निम्नलिखित गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं सफल आयोजन हेतु जनपद के प्रतिष्ठित सामाजिक/स्वयंसेवी संस्थाओं से निवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते हैं। इसमें मोतियाबिन्द सर्जरी रू0 2.50 लाख (50 पात्र वरिष्ठ नागरिकों हेतु), उत्पादक वृद्धावस्था गतिविधियां रू0 1 लाख (दो कार्यशाला हेतु), संवेदीकरण और जागरूकता रू0 0.5 लाख (5 कार्यक्रम हेतु), अन्तर-पीढीगत जुड़ाव गतिविधियां रू0 0.6 लाख (6 कार्यक्रम हेतु), स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर रू0 0.5 लाख (1 शिविर आयोजन हेतु), वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम रू0 1.00 लाख स्वीकृत है।
संस्था का चयन गठित समिति द्वारा आर0एफ0पी0 (Request for Proposal) में अंकित दिशा-निर्देश/गाइड लाइन के अनुरूप नियमनुसार किया जायेगा जिसकी अधिक जानकारी samajkalyan.up.gov.up पर अथवा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन से प्राप्त की जा सकती हैं। उक्त योजना के कियान्वयन हेतु सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अन्तर्गत पात्र रजिस्टर्ड गैर सरकारी संगठनों/समाजिक संस्थाओं/सोसाइटी को सूचित किया कि उक्त के संबंध में अपने प्रस्ताव को समस्त आवश्यक स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्रों आदि की प्रति के साथ 20 मार्च को सायं 5 बजे तक सीलबन्द लिफाफे में कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन अथवा स्वयं अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सकता हैं। विलम्ब से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। विस्तृत विवरण के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी में सम्पर्क करके प्राप्त किया जा सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!