Jaunpur : ​कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी और गोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति एवं जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुये फीता काटकर किया। सभी अतिथिगणों को स्वागत पुष्पगु़च्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
अतिथिगण ने विभागवार लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रदर्शनी में आने वाले सभी आगन्तुको को अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की जाय। साथ ही पात्र व्यक्तियो को शासन की याजनाओं से आच्छादित करने के हर सम्भव प्रयास किये जायं। इस दौरान शासन की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी गई तथा उपस्थित लोगों द्वारा सराही गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हो रहे है। युवाओ को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 102 सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा। साथ ही उन्होने प्लास्टिक और थर्माकोल का प्रयोग न करने की अपील भी किया।
वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में चिकित्सा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के माध्यम से उद्योगों को स्थापित किया गया है। भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ महिला सशक्तिकरण, नारी स्वावलम्बन, नारी सम्मान और नारी सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए है। शासन द्वारा किसानों को समय से सिचाई हेतु पानी, बीज, उर्वरक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराने के साथ ही अनुदान पर नये कृषि यन्त्र भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाएं शत—प्रतिशत पारदर्शी तरीके से पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यही प्रयास सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का होना चाहिये। परियोजना निदेशक केके पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सुनील भारती, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post