Jaunpur : ​गोपी घाट पर जमकर बही फगुआ की बहार

जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान व शंकर संकीर्तन मंडल के संयुूक्त तत्वावधान में नगर के बीच गोमती के पावन तट गोपी घाट पर अलसुबह ही बहने लगी फगुआ की बहार। जमकर उड़े अबीर गुलाल। इस संगीतमय कार्यक्रम में शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने अपने पारम्परिक फगुआ गीत से समा बांध दिया। अशोक बवाली के गीत "चढ़े बुढ़ऊ पे जब यौवन, समझ लेना कि होली है" गीत ने सबको मंत्र—मुग्ध कर दिया।
जनपद के एकमात्र संगीत घराने के पुरोधा व सुप्रसिद्ध कलाकार सूर्य प्रकाश मिश्र की प्रस्तुति "वृंदावन श्याम खेलत होली" को सभी ने सराहा। प्रसिद्ध भजन गायक मनोज सोनी कोमल के जोगीरा ने पूरा माहौल होलीमय कर दिया। विवेक मिश्र वरदान व अभिषेक मयंक ने भी अपने होली गीतों से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह व विशिष्ट अतिथि क्रमशः वरिष्ठ सर्जन डा. नीलेश श्रीवास्तव व गीतांजलि के पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक चन्दन निषाद समेत प्रमोद श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, अजीत सैनी, मोहनीश शुक्ल, संतोष गुप्ता, रोहित भारद्वाज, आशीष श्रीवास्तव, उदय प्रताप यादव, सुरेश वर्मा, सुभाष, राजनाथ, आशुतोष पाठक समेत तमाम लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शंकर संकीर्तन मंडल के अतुल रावत ने किया। अन्त में स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post