Jaunpur : ​पंखे से फांसी लगाकर युवक ने दी जान

बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद गांव निवासी 30 वर्षीय युवक ने सोमवार की देर रात को पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सूरज चौहान पुत्र बाबूराम चौहान की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह पत्नी के साथ मुम्बई रहकर रोजी रोटी कमाता था। दो माह पूर्व उसकी पत्नी ने मुम्बई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उसका अंतिम संस्कार करने के बाद सूरज मुंबई से घर आकर रहने लगा। सोमवार की रात को सूरज खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह वह जब नहीं उठा तो परिजन दरवाजा के अंदर देखे जहां सूरज पंखे से साड़ी के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया था। उसने बेड पर स्टूल रखकर घटना को अंजाम दिया। उसे मृत देखकर पूरे परिवार में रोना—पीटना मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को दिया। वे मयफोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये। बताया जाता है कि पत्नी की मौत के बाद वह अधिक शराब का नशा करने लगा था। वह अक्सर शराब पीकर कहता कि उसकी पत्नी की आत्मा उसे परेशान कर रही है। मृतक सूरज अपने 4 भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم