Jaunpur : ​ ​आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अनियमितता का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित असैथा पट्टी नौरंग गांव में आंगनबाड़ी सहायिका पद की सीधी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। प्रकरण में स्थानीय व्यक्ति ने शासन के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग किया। उक्त गांव निवासी अभिषेक सिंह ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से चयन प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान में गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पुत्रवधू को चयनित करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे अन्य योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो सकता है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने की मांग किया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم