Jaunpur : ​नैंसी यादव ने दो स्वर्ण पदक जीतकर जनपद को किया गौरवान्वित

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी व के.डी. स्पोर्ट्स कराटे अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी नैंसी यादव ने अयोध्या के भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार दौड़ लगाते हुए दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र व जनपद को गौरवान्वित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। पदक जीतने की खबर जैसे ही डेहरी गांव में हुई तो लोग झूम उठे परिजन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
बता दें कि नैंसी कोच सोनू यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कर रही है और प्रतियोगिता में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी मेहनत व लगन से एक के बाद एक उपलब्धि हासिल कर रही हैं। इस बाबत अकादमी के संस्थापक व कोच सोनू यादव ने बताया कि नैंसी एक मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं और नियमित अभ्यास के कारण ही वह लगातार सफलता प्राप्त कर रही हैं। वही नैंसी के पिता प्रकाश यादव ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को उस पर गर्व है और उम्मीद है कि वह आगे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم