Jaunpur : ​सब्जी मण्डी के व्यवसायी पर मनबढ़ों ने किया हमला, हालत गम्भीर

चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामदासपुर नेवादा चौकिया निवासी और नवीन सब्जी मंडी के व्यवसायी गुलाब चन्द्र साहू पर रविवार सुबह हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी पीयूष सोनकर सहित दो अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे उस समय की है जब गुलाब चन्द्र साहू नई सब्जी मंडी स्थित अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पीयूष सोनकर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुँचा और गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और सर पर लोहे के चुल्ले से वार किया जिससे उनका सर फट गया।
हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचायी। स्थानीय लोगों के मदद से घायल गुलाब चन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पीयूष सोनकर सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم