Jaunpur : ​अवैध शराब बिक्री से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

राकेश शर्मा ‍@ खेतासराय, जौनपुर। अवैध रूप से गांव में शराब की बिक्री को लेकर शनिवार को गाँव की महिलायें आक्रोशित होकर थाने में प्रदर्शन कीं। इसके पश्चात दो दर्जन महिलायें एकजुट होकर थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं का आरोप है कि तारगहना गाँव के एक युवक द्वारा बिना किसी वैध लाइसेंस के खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इससे गाँव का माहौल खराब हो रहा है और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इनका कहना है कि शराब की इस अवैध बिक्री के कारण युवाओं और बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। शराब पीकर झगड़े-फसाद और हुड़दंग की घटनाएं भी बढ़ गई हैं जिससे गाँव की महिलाओं और बच्चों को बाहर निकलने में असुरक्षा महसूस होती है। उक्त गांव निवासी सोना, ज्ञानमती, प्रमिला, पूनम, कुसुम, जड़ावती, चनवा, नीलम, सिलोचना, राधा, सरोज, दसिया समेत महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रह सके।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم