Jaunpur : ​तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक कमलदीप 16 वर्ष पुत्र संतोष कश्यप दीवानगंज पट्टी प्रतापगढ़ का निवासी था जो सुबह अपने मित्र अमित कश्यप पुत्र बिहारी लाल पोस्ट सतहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के साथ दर्शन पूजन करने शीतला चौकियां धाम में आया हुआ था। कमलदीप अपने साथी के साथ मन्दिर के बगल में स्थित तालाब में नहाने चला गया। तालाब के चारों तरफ सुरक्षा रेलिंग लगी होने के बावजूद कमलदीप रेलिंग को पारकर गहरे तालाब में नहाने चला गया। गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। वहीं उसके साथ आये अमित कश्यप ने चीख—पुकार करके हल्ला मचाया। स्थानीय युवक भी पहुंच गये लेकिन तब तक युवक गहरे पानी में डूब गया। इस घटना की जानकारी साथ आये युवक ने अपने परिजनों को दिया। आधे घंटे बाद स्थानीय युवक अक्षय माली सहयोगी युवकों द्वारा लाश को खोजकर गहरे तलाब से बाहर निकाला गया। तालाब में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मौके पर फायर ब्रिगेड पुलिस पहुंच गई। स्थानीय पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم