जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सरायपोख्ता चौकी अंतर्गत सद्भावना पुल से युवक ने होली के दिन गोमती नदी में कूदकर जान दे दिया। गोताखोरों ने दूसरे दिन लाश को ढूंढ निकाला। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह निवासी संजय यादव का 22 वर्षीय पुत्र लालू यादव बुधवार रात लगभग 10 बजे अपने घर से निकला और सद्भावना पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दिया। कुछ देर बाद ही इलाका पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार को सुबह सद्भावना पुल से कुछ दूरी पर गोताखोरों द्वारा उसकी लाश नदी से बाहर निकाली गई। बताया जाता है कि उस युवक का एक शादीशुदा महिला से प्रेम था। इसी बात को लेकर वह हमेशा तनाव में रहा करता था। फिलहाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
Jaunpur : युवक ने गोमती नदी में छलांग लगाकर दी जान
byटीम संचार सेतु
-
0
Post a Comment