जौनपुर। रमजान की आखिरी तारिख यानी 30 रमजान को जुमे होने की वजह से मस्जिदों मे नमाजे जुमा अदा करने के लिए नमाजियों की भारी तादाद देखने को मिली जबकि 23 रमजान वाले जुमे को अलविदा जुमा के तौर पर लोग नमाज अदा कर चुके हैं। आज शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में इमामे जुमा व प्रिन्सिपल जामिया इमानिया नासिरया मौलाना महफुजुल हसन खां ने नमाज अदा कराई। माज से पहले खुत्ब ए जुमा में उन्होंने कहा कि इस साल के रमजान का आखिरी रोजा आज है। हम सब आज अल्लाह से ये दुआ करें कि हम सब मुस्तकबिल (भविष्य) में गुनाहों से दूर रहेंगे और सच्चे मुसलमान बनेंगे। अल्लाह हम सबको भविष्य में भी इबादत की तौफिक इनायत फरमाये। उन्होंने फितरे की अहमियत पर रोशनी डाली। मुल्क में अमन एवं शांति के लिये दुआ किया। साथ ही ईरान के लिए भी दुआएं कराईं। इसी क्रम में शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख अली डेजी ने बताया कि 21 मार्च दिन शनिवार को ईदुल फितर की नमाज ईदगाह सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में पहली नमाज 9 बजे सुबह होगी जिसे हुज्जतुल इस्लाम मौलाना महफुजुल हसन खान अदा करायेंगे। दूसरी नमाज़ 10 बजे सुबह हुज्जतुल इस्लाम मौलाना आबिद आगा खां नजफी अदा करायेंगे।
Jaunpur : रमजान के आखिरी जुमे को शिया जामा मस्जिद में नमाजियों की उमड़ी भीड़
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق