जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स की 3 दिवसीय ट्रेनिंग का दूसरा चरण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो बैचों में कुल 68 प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप से जनगणना ऐप पर कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिससे सर्वेक्षण कार्य को तकनीकी रूप से अधिक सरल और प्रभावी बनाया जा सके। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में सभी फील्ड ट्रेनर्स को फील्ड में जाकर सर्वे कार्य का अभ्यास कराया जाएगा जिससे उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में जनगणना प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलेगा। जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग एवं जौनपुर के 3 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जनपद से कुल 146 में से 78 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दिनांक 16-18 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया जा चुका है।
Jaunpur : तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق