Jaunpur : ​​अहमदपुर में किशोर की हुई मौत के मामले में डीएम ने जांच के दिये आदेश

जौनपुर। बीते रविवार को जफराबाद के अहमदपुर गांव में पोखरे में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत के मामले में सोमवार को गांव के सैकड़ों लोग डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किये तथा मामले की जांच की मांग किये। इस पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुये प्रकरण की जांच कराने तथा रास्ते के बगल भारी गढ्ढा अथवा खुदवाने वाले आरोपियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को निर्देशित किया। इतना ही नहीं, किशोर यश गौतम का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात उचित मुआवजा दिये जाने का भी आवश्वासन दिया।
ज्ञात हो अहमदपुर गांव निवासी सतीश गौतम पुत्र स्व. गिरधारी लाल का आरोप है कि उनके गांव के रिंकू सिंह तथा कृपाशंकर ने उसके घर के पास रास्ते को सटाकर 20 फिट गहरा गड्ढा खोदकर पोखरा बनाया है। रविवार की दोपहर को उनके भाई प्रवीण कुमार का 14 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ यश कुछ लड़कों के साथ पोखरे के पास खेल रहा था। उसी समय रिंकू और कृपाशंकर यश को अपने पास बुलाये और उससे जबरदस्ती पोखरे में मछली डलवाने लगे। जब यश पोखरे में डूबने लगा तब दोनों लोग मौके से भाग निकले। उसके साथ के अन्य लड़कों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचकर यश को पानी से बाहर निकलवाकर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। ज्ञात हो मृतक यश 3 भाइयों में बड़ा था। उसके दो भाइयों में 12 वर्षीय जिगर तथा 9 वर्षीय निष्कर्ष तथा मां सीमा देवी के आंसू अभी भी नहीं रुक रहे हैं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم