Jaunpur : ​हरिहर स्कूल में माता-पिता आनन्दोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

जौनपुर। नगर के उमरपुर में संचालित हरिहर सिंह इण्टरनेशनल स्कूल में Parents Fun Fiesta यानी अभिभावक/माता-पिता आनन्द उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद तमाम अभिभावकों ने आनन्द उत्सव मनाया। सभी अभिभावकों का स्वागत हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। वहीं विद्यालय में आये समस्त अभिभावकों ने विभिन्न प्रकार के खेलों का आनन्द लठाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक डा. ओम प्रकाश सिंह, उपप्रबंधिका मधुलिका सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर पवन प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्या डा. वन्दना सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में पवन प्रकाश सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم