Jaunpur : ​ ​विद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यधिक आवश्यक: प्रो. अजय

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचाति रामकिशुन सिंह महाविद्यालय सिद्दीकपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने शिविर के कार्यक्रम अधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह एवं स्वेक्षा प्रजापति के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व को संदेश दिया।
शिविर के दूसरे शत्र में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के डीन और रोवर्स रेंजर्स जिला कमिश्नर प्रो. अजय दूबे ने कहा कि विद्यार्थियों में कौशल विकास, नेतृत्व और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डा. वन्दना सरकार ने महिला सशक्तिकरण विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि महिलाओं अपनी क्षमता पहचानना चाहिए और हर क्षेत्र में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव सिंह और संचालन संध्या यादव ने किया। इस अवसर पर शेष कुमार यादव, आनंद दुबे, धनंजय, विनय प्रजापति, कमल विश्वकर्मा, धर्मशेन सिंह, शिवांगी यादव, नंदनी गौतम, स्वधा पाण्डेय, रेनू यादव, आंशिक यादव, शालिनी विश्वकर्मा, प्रिया कुमारी, करीना यादव, रोली, अंकित पाल, ऋषभ, सौरभ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم