Trending

Jaunpur : ​त्योहारों को लेकर डीएम—एसपी ने मातहतों संग किया फ्लैग मार्च

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद में होली तथा रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह तथा सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता आईपीएस, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सहित पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्र से व्यापक रूट मार्च किया।
रूट मार्च थाना कोतवाली सदर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों चहारसू, ओलन्दगंज, शाही पुल से होते हुए हुए सद्भावना पुल के गोपी घाट तक किया गया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से संवाद भी किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है जिससे भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें।
रूट मार्च के दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों, थाना प्रभारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला। जनपद प्रशासन ने पुनः सभी नागरिकों से अपील किया कि आगामी त्योहार को परम्परागत उत्साह, भाईचारे एवं शांति के साथ मनायें तथा जनपद में अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!