Jaunpur : ​प्रेक्षागृह में तीन चरणों में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों से सम्बन्धित मकान सूचीकरण गणना ब्लाक (एचएलबी क्रिएशन) के गठन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को 3 पालियों में (पूर्वान्ह 10 बजे से 11 तक एवं पूर्वान्ह 11:30 बजे से अपरान्ह 12:30 तक तथा अपरान्ह 1 बजे से अपरान्ह 2 तक) कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी डा. दिनेश चंद्र एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा व सांख्यिकीय अन्वेषक, ग्रेड-2 (जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि) युवराज गर्ग द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टर एवं चार्ज अधिकारी (तहसीलदार एवं समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) व सहायक चार्ज अधिकारी (समस्त तहसील/न०पा०प०) एवं तहसील स्तर से लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व नगर पालिका परिषद स्तर से राजस्व निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक तथा नगर पंचायत स्तर से टैक्स कलेक्टर जौनपुर को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में 735 कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया।
युवराज गर्ग द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण गणना ब्लाक के गठन के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से पी०पी०टी० के माध्यम से समस्त बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। यह भी अवगत कराया गया कि उक्त कार्य को अनिवार्य रूप से 8 मार्च तक शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने समस्त कर्मियों से अपेक्षा किया कि शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक मकानसूचीकरण ब्लाक के गठन का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाय। अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post