राजेश पाल @ धर्मापुर, जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय इकाई द्वारा समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष लालजी यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट (सुप्रीम कोर्ट) ने उनके लगभग 25 वर्षों के समर्पित सामाजिक योगदान, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति निरंतर सेवा को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी नियुक्त किया।
बता दें कि लालजी यादव लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और यादव समाज को एकजुट करने के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने का भी निरंतर प्रयास करते रहे हैं। उनके इसी समर्पण और सक्रियता को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।इस दौरान लाल बिहारी यादव (नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद) तथा मनोज सिंह यादव (राष्ट्रीय महासचिव) ने लालजी यादव को विधिवत मनोनयन पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मनोनयन पत्र प्राप्त करने के बाद लालजी यादव ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। यादव समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर डॉ. राजपति यादव, शिव सहाय यादव, मायाशंकर यादव, जनार्दन यादव, बृजभूषण यादव, तेज बहादुर यादव, जयहिंद यादव, शिव धनी यादव, रंग बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment