बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इन्टर की छात्रा परीक्षा देने के बाद अपने घर नहीं लौटी। साथ परीक्षा दिलाने आयी बहन ने बताया कि उसे गांव का दो युवक अपनी बाइक पर बैठाकर कहीं लिवाते गये। मालूम हो कि क्षेत्र के ही एक गांव की छात्रा जो अपनी बहन के साथ कस्बा जफराबाद के एक इंटर कालेज में इण्टरमीडिएट की परीक्षा देने बीते मंगलवार को आई थी। परीक्षा समाप्ति के उसकी बड़ी बहन उसे कालेज गेट पर खोजने लगी, मगर वह नही मिली। बड़ी बहन ने घऱ पहुंचकर बताया कि छोटी बहन को गांव के ही एक युवक और उसके बहनोई ने बाईक पर बैठाकर लिवा गये हैं। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर दो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। कार्यवाई की जा रही है।
Jaunpur : परीक्षा बाद घर नहीं लौटी छात्रा, पिता ने दो युवकों पर लगाया आरोप
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق