बीके सिंह @ जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत कजगांव के मोछमवां गांव में गुरूवार को दोपहर में एक मड़हे में अचानक आग लगने से मड़हा व उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी अमित गौतम के मड़हा में गुरुवार की दोपहर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक मड़हा धू—धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया परन्तु तब तक उसमें रखे सारे सामान जलकर खाक हो चुके थे।
Jaunpur : अज्ञात कारणों से मड़हा जलकर हुआ खाक
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق