Trending

Jaunpur : ​रुस्तमपुर में फगुआ-चैता की धूम, लोकगीतों पर देर रात तक झूमे श्रोता

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। होली के अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय 'बड़कऊ' के रुस्तमपुर गांव स्थित आवास पर आयोजित फगुआ-चैता गीतों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लोक गायकों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर रात तक झूमते रहे। गीतों की शुरुआत श्रीकृष्ण पांडेय 'बड़कऊ', तीर्थराज मिश्रा और राम सजीवन मिश्र की तिकड़ी ने 'मोहि घायल कीन्ह मुरारी, कहत राधा प्यारी' प्रस्तुत कर की, जिस पर श्रोता तालियों की गड़गड़ाहट के साथ झूम उठे। इसके बाद रामजी मिश्रा, राजेश मिश्रा, पप्पू पांडेय व डब्बू सिंह ने 'द्रौपदी रघुनाथ पुकारे समाज मझारे' गाकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। अवधेश तिवारी और दिनेश उपाध्याय ने 'बसवरिया से कागा उड़ी भागा, मोरा सैंया अभागा न जागा' की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं अनिल सिंह ने होली खेलें रघुवीरा अवध में गाकर कार्यक्रम में होली के रंग को और गाढ़ा कर दिया। ढोलक पर थाप महेंद्र पांडेय व हरिलाल मन भाया ने दी। इस दौरान ईशा नारायण मिश्रा, हरिप्रसाद मिश्रा, पवन शर्मा, संकटा प्रसाद मिश्रा, डॉ. अनिल तिवारी, उमाशंकर तिवारी, अशोक मिश्रा, लल्लन तिवारी, देवतादीन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!