Jaunpur : ​ महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशनानुसार उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य गीता बिन्द ने जनपद के निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी की ओर से नामित उपजिलाधिकारी न्यायिक मड़ियाहूं शिल्पी एरन सहित अन्य की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिन्हें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया गया।
इस मौके पर श्रीमती बिन्द ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय से न्याय मिल सके। यह भी निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
समीक्षा बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी अरुण यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर अभिषेक द्विवेदी, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم