Jaunpur : ​​​गर्भवती महिलाएं सेहत का रखें ध्यान, अन्यथा हो सकता है नुकसान

जौनपुर। जिला महिला अस्पताल में हर रोज लगभग 2 सौ की ओपीडी हो रही है। इसमें महिला रोग विशेषज्ञ डा. अरविन्द राजभर सौ से अधिक महिला मरीजों का इलाज करते हैं जिसमें अधिकांश गर्भवती महिलाएं होती हैं। चेम्बर में आने वाली महिला मरीजों को डा. राजभर उचित सलाह देते हुए जांच और दवाई लिखते हैं। महिला मरीजों के डा. राजभर वरदान साबित हो रहे हैं।
जिला महिला अस्पताल की नए भवन में बैठे डा. राजभर से पत्र—प्रतिनिधि ने गर्भवती महिलाओं पर पड़ने वाले परेशानियों और बचाव के बारे में वार्ता किया तो उन्होंने बताया कि हर रोज लगभग मरीजों को देखकर जांच और दवा लिखता हूं। इसके अलावा उचित सलाह भी देताहूं। हर शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। खास तौर पर गर्भवती महिला को रोजाना 5 से 6 लीटर पानी पीना चाहिये, ताकि गर्भ में पल रहे शिशु स्वस्थ रहे। 8 घंटे की नींद जरुरी है। नारियल का पानी पियें। संतुलित आहार लें। दिन कम से कम दो घंटे की नींद लें। तनाव में होने पर शांतिपूर्ण माहौल में गहरी सांस लें। बिना डाक्टर के सलाह से बाहर की दवा का सेवन बिलकुल न करें। परेशानी होने पर अपने नजदीकी सीएचसी या पीएचसी पर जाकर डाक्टर को दिखायें। जहां तक हो सके, विशेषज्ञ डाक्टर से सलाह लेकर ही उपचार करें।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم