Jaunpur : ​ ​मंसूरी अधिवेशन में लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने लहराया परचम

 जौनपुर। लायन्स क्लब इंटरनेशनल मंडल 321ई का वार्षिक अधिवेशन पहाड़ों की रानी मंसूरी की हसीन वादियों में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ अर्पणधर दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जहां आयोजित परेड में लायन्स क्लब जौनपुर को बेस्ट क्लब आफ परेड अवार्ड प्राप्त हुआ। सेवा कार्यों को बैनर के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने पर बैनर प्रस्तुतीकरण में प्रथम पुरस्कार मिला। ये दोनों अवार्ड जीतकर लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने पूरे मंडल में अपना परचम लहरा दिया।
पूर्व अध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी के नेतृत्व में सदस्यों का दल मंसूरी अधिवेशन में भाग लेने गया था जिसमें डा. क्षितिज शर्मा, सै. मोहम्मद मुस्तफा, शत्रुघ्न मौर्य, रामकुमार साहू, मिदहत फात्मा, शैल मौर्य, गायत्री साहू व हुसैन मुस्तफा शामिल रहे। मंगलवार को उक्त दल के वापस जौनपुर पहुंचने पर लायंस अध्यक्ष सीए राजेशराज गुप्ता के नेतृत्व में लायन्स सदस्यों ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, योगेश साहू, शकील अहमद, सुभाष चौरसिया, चैतन्य पाण्डया, राधे मारवाह, वीरेन्द्र गोयल, दीपक अग्रवाल, अरूण त्रिपाठी, डा. मदन मोहन वर्मा, डा. वीएस उपाध्याय, डा. एनके सिन्हा, डा. अजीत कपूर, डा. संदीप मौर्य, डा. विनोद कन्नौजिया, मनोज चतुर्वेदी, राजीव श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, संजय केडिया, संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم