Jaunpur : ​लायंस क्लब मेन ने आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द का दिया संदेश

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा होली मिलन समारोह हुआ जहां समाज में आपसी प्रेम, सदभाव और भाईचारा बनाएं रखने का संदेश दिया गया। संगीत संध्या गीत संगीत कार्यक्रम हुआ जिसमें ग़ज़ल, भजन और गीत-कविता के साथ लोक गीत का सामंजस्य बेहद मनभावन रहा। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। मंच से उतरकर दर्शक दीर्घा में लोगों के बीच होली गीत गाते हुए अन्य लोगों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया जो कार्यक्रम में जान डालने का काम किया।
इसके पहले संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है जो समाज को एकजुट करता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है। वहीं कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, संयोजक माया टंडन, डॉ मदन मोहन वर्मा, शर्मिला सिन्हा, सोमेश्वर केसरवानी, मदन गोपाल गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, नरेश सेठ ने अतिथियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। वहीं दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि होली का त्योहार एकता अखंडता भाईचारा प्रेम सौहार्द का पर्व है। डा. क्षितिज शर्मा जीएसटी एरिया लीडर ने कहा कि भारत में त्योहार सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का परिचय देते हैं और होली मिलन समारोह भाईचारे व एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का संचालन सचिव योगेश साहू ने किया।
इस अवसर पर डा. एनके सिन्हा, जूली गुप्ता, अरुण त्रिपाठी, सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ अजीत कपूर, गोपीचन्द साहू, मनोज चतुर्वेदी, शत्रुघ्न मौर्य, संजय श्रीवास्तव, रामकुमार साहू, अमित पाण्डेय, सोना बैंकर, संदीप गुप्ता, डा. संदीप मौर्य, संजय केडिया, अनिल गुप्ता, परमजीत सिंह, अश्वनी बैंकर, शिवानन्द अग्रहरि, आरपी सिंह, संजीव मौर्य, नीलू सेठ, रविन्द्र कौर, अनिल वर्मा, सुशील अग्रहरी, रीतेश साहू, वीरेंद्र मौर्य, सुभाष चंद्र चौरसिया, विजय साहू, निमित्त अग्रवाल, राजीव साहू, गीता गुप्ता, पूजा त्रिपाठी, मधु चतुर्वेदी, कविता वर्मा, गायत्री साहू, हेमा श्रीवास्तव, अल्का साहू, संगीता गुप्ता, उर्मिला सिंह, प्रीति गुप्ता, रविन्द्र कालरा, सुधारानी, डा प्रकाशनि अग्रहरी, पूजा चौरसिया, इंदू साहू आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post