Jaunpur : ​शांतिपूर्वक संपन्न हुआ होली त्योहार

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ होली का पर्व। इस दौरान कही भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय हुडदंग की घटना सामने नहीं आई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना अध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रही, प्रत्येक हल्का एवं बीट प्रभारियों के साथ साथ स्वयं थाना अध्यक्ष समय समय पर गश्त कर रहे। थाना अध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने बताया कि संवेदनशील स्थान तथा अति संवेदनशील स्थान पर विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही थी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post