Jaunpur : ​​ कायस्थ समाज ने नामित सभासद पंकज श्रीवास्तव का किया सम्मान

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित एक सादे समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद पंकज श्रीवास्तव का कायस्थ समाज के लोगों ने माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि पंकज जी का सभासद पद पर नामित होना पूरे कायस्थ समाज के लिये गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि पंकज समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठायेंगे और समाज का नाम रोशन करेंगे।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार जय आनन्द ने कहा कि नामित सभासद के रूप में पंकज जी नगर पालिका में कायस्थ समाज का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगे और समाज से जुड़े हर छोटे-बड़े मुद्दे को प्राथमिकता के साथ सदन में उठायेंगे। वहीं दयाशंकर निगम, आशीष श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य संजीव श्रीवास्तव ने बधाई देते हुये कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और जनसेवा को सर्वोपरि रखने की सलाह दिया।
पंकज श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। यहां तक पहुंचने में जिन लोगों का सहयोग और समर्थन मिला है, वे उनके सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
इस अवसर पर श्याम रतन श्रीवास्त

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم