Jaunpur : ​टीडी महिला कालेज में आयोजित 7 दिवसीय रासेयो शिविर सम्पन्न

जौनपुर। नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय में आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। उमानाथ सभागार में आयोजित समापन समारोह की मुख्य अतिथि टी०डी०पी०जी० कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ० माधुरी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा माध्यम है जो सबके बीच रहकर मैं नहीं आपके सिद्धांत को प्रतिपादित करता है। छात्राओं से कहा कि वे अपने उत्साह और इस सकारात्मकता को बनाए रखें। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वंदना सिंह ने कहा कि जहां भी रहें, सत्य और नैतिकता को आधुनिकता के साथ रखें। साथ ही समस्त स्वयंसेविकाओं और कार्यक्रम अधिकारी की प्रशंसा भी किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० नीलम सिंह ने किया।
अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डा. चित्रलेखा सिंह ने अपने अनुभवों को साझा करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राध्यापक एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं अनूप सिंह का इस विशेष शिविर में सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post