Jaunpur : ​14 लाभार्थी कृषकों का हुआ चयन

जौनपुर। जनपद में संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेण्ट आफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत अनुदान पर कृषि यंत्रों के लाभार्थी कृषकों एवं कृषक उत्पादक संगठन के चयन हेतु ई-लाटरी का आयोजन कृषि निदेशालय द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ जहां कुल 14 लाभार्थी कृषकों का चयन हुआ।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे खेती को अधिक सुगम, किफायती एवं उत्पादक बनाया जा सके। कृषि यंत्रीकरण से किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा फसल अवशेष प्रबंधन में भी यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिलाधिकारी ने चयनित कृषकों को शुभकामनाएं देते हुए कृषि यंत्रों का समुचित उपयोग करने एवं अन्य किसानों को भी आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
उक्त चयनित लाभार्थी में सुपर सीडर-1, रोटावेटर-3, स्ट्रारीपर-4, पावर चेफ कटर-1, लेजर लैण्ड लेवलर-2, फार्म मशीनरी बैंक-1, क्राप रीपर ट्रैक्टर माउण्टेड/सेल्फ प्रोपेल्ड-01 एवं किसान ड्रोन-1 सहित कुल 14 लाभार्थी कृषक चयनित हुए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपनिदेशक कृषि, डिप्टी पीडी आत्मा डा0 रमेश चन्द्र यादव सहित अन्य किसानगण उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم