Jaunpur : ​निःशुल्क नेत्र शिविर में 126 मरीजों की हुई जांच

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन व आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मंगलवार को लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर निकट कुत्तूपुर तिराहा पर हुआ। शिविर में 126 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 33 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया जिन्हें निःशुल्क आपरेशन के लिए वाराणसी रवाना किया गया। शिविर में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल की नेत्र चिकित्सक डॉ. रितु राज और उनकी चिकित्सकीय टीम (संदीप सिंह, गणेश गुप्ता, शिवम पटेल, अनिषा) ने रोगियों की जांच किया।
वहीं संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि हर माह के दूसरे मंगलवार को यह नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होता है जिसमें रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपण, दवाई, चश्मे, भोजन, आवास और परिवहन की सुविधा सब कुछ निशुल्क रहता है। वहीं संयोजक डा. संदीप मौर् ने बताया कि अगला शिविर इसी स्थान पर 14 अप्रैल को लगेगा।
इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डा. चन्द्रकला मौर्य, मनोज चतुर्वेदी, राजीव श्रीवास्तव, हस्सान महमूद, अजय आनन्द, शाहीन फात्मा, अजय कुमार, प्रियंका, नेहा, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم