उज्जैन। अवंतिका नगरी में उस समय इतिहास रच गया जब अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ बाबा महाकाल के दरबार में शीश नवाया। 'हर-हर महादेव' और 'जय श्रीराम' के उद्घोष से पूरी उज्जैन नगरी गुंजायमान एवं धर्ममय हो गई। संगठन के इतिहास में यह पहली बार था जब इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक साथ अनुशासनबद्ध तरीके से दर्शन-पूजन किया गया।
डा. प्रवीण तोगड़िया ने फूंका विजय शंखनाद
शहनाई गार्डन के विशाल प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 24 फरवरी को हुआ। मुख्य वक्ता और संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र 8 वर्षों के अल्प समय में संगठन ने वह चुनौतियां पार की हैं जो दूसरों अन्य संगठनों के लिए असंभव रहा है। हिंदू समाज के अटूट समर्थन ने संगठन को आज शिखर पर खड़ा किया है।
प्रमुख बिन्दुओं पर अन्तर्राष्ट्रीय सहभागिता
भारत के कोने-कोने से आए सनातनियों के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुये।
अद्भुत पैदल यात्रा
शाम 4 बजे जब हज़ारों पदाधिकारी कार्यकर्ताओ का हुजूम सड़कों पर उतरा तो "देखो-देखो कौन आया, हिंदुओं का शेर आया" महाकाल की जय, हर हर महादेव जय श्री राम के नारों से माहौल पूरी तरह भगवामय हो गया।
संगठनात्मक कौशल
सम्मेलन में चक्रीय बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भविष्य की कार्ययोजना और वैचारिक मजबूती का मंत्र दिया गया।
कार्यक्रम में काशी प्रान्त एवं जौनपुर की रही सशक्त उपस्थिति
महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के काशी प्रांत के लगभग जिलों में जौनपुर की सक्रिय भागीदारी विशेष चर्चा में रही। जौनपुर से आए प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति से सम्मेलन में मुख्य रूप से तरुन शुक्ल (महामंत्री, काशी प्रान्त) डॉ. बीरेंद्र प्रताप सिंह (प्रान्त कार्याध्यक्ष), प्रभाकर तिवारी प्रान्त उपाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम, अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, चंद्र प्रकाश शुक्ल, आनन्द देव तिवारी एडवोकेट, महेंद्र यादव जिलाध्यक्ष मछलीशहर, रामसिंह महामंत्री, विनोद पाण्डेय, घनश्याम यादव, अरविंद यादव, बहादुर मौर्य, अनीश यादव, अंकित श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र यादव, राघवेंद्र यादव, राकेश यादव, विपुल यादव, कुशल यादव सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। महासम्मेलन उज्जैन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले और कार्यक्रम के सफल समापन और जौनपुर की गौरवपूर्ण सहभागिता पर जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। वहीं श्री पाण्डेय ने कहा यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हिंदू एकता का जीवंत प्रमाण था। उज्जैन के इतिहास में यह दिन कार्यकर्ताओं के जोश और अटूट श्रद्धा के लिए सदैव याद रखा जायेगा।
Post a Comment